मुसहफ़ में सूरह नंबर 107, 7 आयतें, पेज 602 से शुरू।
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
1. (ऐ नबी!) क्या आपने उसे देखा, जो बदले के दिन को झुठलाता है?
2. तो यही है, जो अनाथ (यतीम) को धक्के देता है।
3. तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।[1]
[1] (2-3) इन आयतों में उन काफ़िरों (अधर्मियों) की दशा बताई गई है जो परलोक का इनकार करते थे।
4. तो विनाश है उन नमाज़ियों के लिए,[2]
[2] इन आयतों में उन मुनाफ़िक़ों की दशा का वर्णन किया गया है, जो ऊपर से मुसलमान हैं परंतु उनके दिलों में परलोक और प्रतिकार का विश्वास नहीं है। इन दोनों प्रकारों के आचरण और स्वभाव को बयान करने से अभिप्राय यह बताना है कि इनसान में सदाचार की भावना परलोक पर विश्वास के बिना उत्पन्न नहीं हो सकती। और इस्लाम परलोक का सह़ीह विश्वास देकर इनसानों में अनाथों और ग़रीबों की सहायता की भावना पैदा करता है और उसे उदार तथा परोपकारी बनाता है।
5. जो अपनी नमाज़ से लापरवाह हैं।
6. वे जो दिखावा करते हैं।
7. तथा साधारण बरतने की चीज़ भी माँगने से नहीं देते।[3]
[3] आयत संख्या 7 में मामूली चाज़ के लिए 'माऊन' शब्द का प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है साधारण माँगने के सामान जैसे पानी, आग, नमक, डोल आदि। और आयत का अभिप्राय यह है कि आख़िरत का इनकार किसी व्यक्ति को इतना तंगदिल बना देता है कि वह साधारण उपकार के लिए भी तैयार नहीं होता।
अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari, संस्करण 1.1.5, QuranEnc.com से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित। (QuranEnc.com)
अनुवाद क़ुरआन के अर्थों को पहुँचाता है; यह स्वयं क़ुरआन नहीं है। क़ुरआन ऊपर दिया गया अरबी पाठ है।