तरतील का लोगोतरतीललाइव रेडियो

सूरह अल्-काफ़िरून: पाठ और अर्थों का अनुवाद

मुसहफ़ में सूरह नंबर 109, 6 आयतें, पेज 603 से शुरू।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-कौसरसूरह अन्-नस्र ›

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

1. (ऐ नबी!) आप कह दीजिए : ऐ काफ़िरो!

2. मैं उसकी इबादत नहीं करता, जिसकी तुम इबादत करते हो।

3. और न तुम उसकी इबादत करने वाले हो, जिसकी मैं इबादत करता हूँ।

4. और न मैं उसकी इबादत करने वाला हूँ, जिसकी इबादत तुमने की है।

5. और न तुम उसकी इबादत करने वाले हो, जिसकी मैं इबादत करता हूँ।

6. तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म तथा मेरे लिए मेरा धर्म है।[1]

[1] (1-6) पूरी सूरत का भावार्थ यह है कि इस्लाम में वही ईमान (विश्वास) मान्य है, जो पूर्ण तौह़ीद (एकेश्वर्वाद) के साथ हो, अर्थात अल्लाह के अस्तित्व तथा गुणों और उसके अधिकारों में किसी को साझी न बनाया जाए। क़ुरआन की शिक्षानुसार जो अल्लाह को नहीं मानता, और जो मानता है परंतु उसके साथ देवी-देवताओं को भी मानात है, तो दोनों में कोई अंतर नहीं। उसके विशेष गुणों को किसी अन्य में मानना उसको न मानने ही के बराबर है और दोनों ही काफ़िर हैं। (देखिए : उम्मुल किताब, मौलाना आज़ाद)

अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari, संस्करण 1.1.5, QuranEnc.com से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित। (QuranEnc.com)

अनुवाद क़ुरआन के अर्थों को पहुँचाता है; यह स्वयं क़ुरआन नहीं है। क़ुरआन ऊपर दिया गया अरबी पाठ है।

इसकी तिलावतें सुनेंयह सूरह मुसहफ़ में तफ़सीर के साथ पढ़ें‹ सूरह अल्-कौसरसूरह अन्-नस्र ›